best news portal development company in india

सज्याओ पिपलू में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

SHARE:

सज्याओ पिपलू में आयोजित महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जानकारी लेती प्रतिभागी महिलाएं।
सज्याओ पिपलू में आयोजित महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जानकारी लेती प्रतिभागी महिलाएं।
सज्याओ पिपलू में आयोजित महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जानकारी लेती प्रतिभागी महिलाएं।

देवभूमि मिरर, धर्मपुर, 10 सितम्बर 2025।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संकल्प: हेल्थ, एजुकेशन और वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर द्वारा सज्याओ पिपलू में एक विशेष ब्लॉक स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 75 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड के सेवन, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव पर चर्चा की गई। साथ ही, शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया गया।

प्रतिभागियों को बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पोश और पोक्सो अधिनियम, शी-बॉक्स जैसी योजनाओं और कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताएं, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल की सदस्याएँ, स्थानीय महिलाएँ, किशोरियाँ और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Under the Beti Bachao Beti Padhao campaign, the Women & Child Development Department, Dharampur, organized a block-level awareness camp at Sajyao Piplu. Around 75 participants, including women, adolescents, Anganwadi workers, and Panchayat representatives, attended. The camp highlighted women’s empowerment, balanced diet, nutrition, health, child rights, and schemes like Beti Hai AnmolPradhan Mantri Matru Vandana Yojana, and social security pensions. The event emphasized education, skill development, and ensuring safety and well-being of daughters.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment