best news portal development company in india

हमीरपुर में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

SHARE:

हमीरपुर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी।
हमीरपुर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी।
हमीरपुर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी।

देवभूमि मिरर, हमीरपुर, 11 सितम्बर 2025।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, लेखाकार तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। सीएमओ ने विशेष रूप से जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का ज़िक्र करते हुए कहा कि लाभार्थियों की सही संख्या का ब्यौरा सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जानकारी दी कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में महिला स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, किशोरियों को जागरूक करने के कार्यक्रम, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच, मुख, स्तन व सर्वाइकल कैंसर जांच, एनीमिया, टी.बी. और रक्त परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा बच्चों के टीकाकरण से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सीएमओ डॉ. चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया जाए और आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए जाएं। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आबंटित धनराशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

A district-level monthly review meeting was held in Hamirpur under the chairmanship of CMO Dr. Praveen Chaudhary. Officials reviewed ongoing health schemes including Janani Suraksha and Janani Shishu Suraksha programs. From September 17 to October 2, a special campaign “Swasth Nari, Sashakt Parivar” will be organized with health camps in Ayushman Arogya Mandirs, PHCs, and CHCs. The camps will cover maternal-child care, adolescent awareness, cancer screenings, anemia and TB tests, blood tests, and immunization. CMO emphasized timely data analysis, corrective measures, and proper fund utilization.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment