best news portal development company in india

धरती आभा अभियान के तहत केलांग में शिविर

SHARE:

केलांग में धरती आभा अभियान के तहत आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लेते स्थानीय निवासी और विभागीय अधिकारी।

केलांग, 30 जून 2025 — जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत लाहौल-स्पीति जिले की केलांग पंचायत में धरती आभा जनजातीय अभियान के तहत लाभ संतृप्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पुराने परिधि गृह में किया गया, जहां स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, कृषि, बागवानी, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और खंड विकास विभागों ने भाग लिया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुष विभाग द्वारा भी करीब 70 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 20 लोगों की ई-केवाईसी की और अन्य को जागरूक किया।

परियोजना अधिकारी अकांक्षा शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कुल 5 शिविरों का आयोजन शकौली, तिंदी, उदयपुर, त्रिलकीनाथ व केलांग में किया गया, जिससे लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली। शिविर में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

केलांग में धरती आभा अभियान के तहत आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लेते स्थानीय निवासी और विभागीय अधिकारी।
केलांग में धरती आभा अभियान के तहत आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लेते स्थानीय निवासी और विभागीय अधिकारी।

Keylong, June 30, 2025 — As part of the “Dharati Abha Tribal Campaign” under the Tribal Pride Year, a benefit saturation and awareness camp was organized in Keylong Panchayat of Lahaul-Spiti district. The event, held at the old circuit house, included participation from departments such as Health, AYUSH, Animal Husbandry, Agriculture, Horticulture, Revenue, Women & Child Development, and Block Development.

The camp aimed to spread awareness about government welfare schemes. The health department organized a medical check-up camp, and free medicines were distributed. Around 70 individuals were treated by the AYUSH department as well.

The Food & Civil Supplies Department conducted e-KYC updates of 20 ration card holders under the National Food Security Act and guided others to complete their KYC process.

Project Officer Akanksha Sharma shared that five such camps were held in Shakoli, Tindi, Udaipur, Trilokinath, and Keylong, benefiting many locals. Panchayat residents and officials from various departments participated actively.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment