
चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, सेक्टर 20 में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद कुमार शर्मा के नवीनतम काव्य संग्रह ‘पथ के फूल’ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सपना नंदा ने की।
इस गरिमामय अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, आर.के. भगत, अमेरिका से पधारीं डॉ. सरिता मेहता, राज विज, सरबजीत कौर, अंजू मोदगिल और विमला गुगलानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्रिंसिपल डॉ. सपना नंदा ने कहा कि यह काव्य संग्रह जीवन के विभिन्न पहलुओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करता है और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने में सक्षम है। प्रेम विज ने इसे भावनाओं और विचारों का उत्कृष्ट संगम बताया।
डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि यह काव्य संग्रह डॉ. सरिता मेहता को समर्पित है, जो मानवता के लिए समर्पित भाव के प्रतीक हैं। उनकी कविताएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों सहित रेडियो-टीवी पर भी सराही गई हैं।
Chandigarh: Renowned poet Dr. Vinod Kumar Sharma’s latest poetry book ‘Path Ke Phool’ was ceremoniously launched at the Government College of Education, Sector 20, under the gracious presence of Principal Dr. Sapna Nanda.
The literary gathering witnessed the presence of esteemed personalities like Prem Vij, R.K. Bhagat, Dr. Sarita Mehta (USA), Raj Vij, Sarabjeet Kaur, Anju Modgil, and Vimla Guglani.
Dr. Nanda praised the book for its deep reflections on life and its relevance to youth. Senior poet Prem Vij lauded Dr. Sharma’s poetic expression as both emotional and thought-provoking.
Dr. Sharma shared that poetry is his core creative medium and that this book is dedicated to Dr. Sarita Mehta for her humanitarian contributions. His poems continue to reach audiences through national and international platforms, including radio and television.







