
सिरमौर, 8 जुलाई।
भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित मंडी जिले के लोगों की मदद के लिए भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने सिरमौर से 800 कंबलों की राहत सामग्री रवाना की। उन्होंने कहा कि यह दुख की घड़ी है, और भाजपा पूरे प्रदेश में आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
अब तक भाजपा द्वारा 5000 राशन किट और 1000 बर्तन किट मंडी भेजी जा चुकी हैं। कश्यप ने बताया कि पार्टी के नेता लगातार फील्ड में रहकर राहत कार्यों का संचालन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद कंगना रनौत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत सामग्री वितरण सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की टीमें क्षेत्रवार कार्य कर रही हैं, जैसे सिराज, करसोग और नाचन में विधायक, मंत्री और संगठन पदाधिकारी मिलकर एक-एक परिवार तक मदद पहुँचा रहे हैं। भाजपा उचित व्यक्ति को उचित राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
Sirmaur, July 8.
BJP MP from Shimla parliamentary constituency Suresh Kashyap dispatched a truck carrying 800 blankets from Sirmaur to the disaster-affected families in Mandi district following heavy rains and landslides. He said the entire state stands united with the victims in this hour of crisis.
The BJP has already sent over 5000 ration kits and 1000 utensil kits to Mandi. Kashyap informed that party leaders are actively involved in relief work. Leader of Opposition Jai Ram Thakur, State President Dr. Rajeev Bindal, and MP Kangana Ranaut personally visited the affected families.
BJP teams led by regional leaders including Govind Thakur, Inder Singh Gandhi, Ranbir Sharma, and Suresh Bhardwaj are delivering aid in Siraj, Nachan, and Karsog constituencies. Kashyap said BJP is committed to ensuring that each affected family gets the right aid at the right time.







