best news portal development company in india

डियारा सेक्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

SHARE:

वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करते डॉ. एम.एल. गुप्ता
वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करते डॉ. एम.एल. गुप्ता
वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करते डॉ. एम.एल. गुप्ता

बिलासपुर, बीएलपी-4 ,देवभूमि मिरर 
नगर के डियारा सेक्टर स्थित डे-केयर सेंटर में वीरवार को मानव सेवा ट्रस्ट सुंदरनगर के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. एम.एल. गुप्ता ने बुजुर्गों के बीपी, शुगर और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए।

शिविर के दौरान डॉ. गुप्ता ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को प्रातः सैर और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी और धूम्रपान जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का आग्रह किया। मौके पर निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस शिविर में प्रबंधक रवि कुमारस्टाफ नर्स माया देवी, तथा बुजुर्ग प्रतिभागी निर्मला देवी, मधुमति, सुलेखा, कला देवी, तारा देवी, माया देवी, सुनीता, अमरनाथ शर्मा और सहायिका उर्मिला उपस्थित रहीं।

मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं अधिवक्ता प्रकाश बंसल ने शिविर में सेवा देने वाले सभी सहयोगियों और विशेष रूप से डॉ. गुप्ता का आभार प्रकट किया।

Bilaspur, BLP-4 ,Devbhumi Mirror 
free health check-up camp was organized on Thursday at the Day-Care Centre in Diyara Sector, under the aegis of Manav Sewa Trust, Sundernagar, for senior citizens.

Retired CMO Dr. M.L. Gupta conducted medical checkups including blood pressure, sugar level, and general health assessments. He advised the elderly to include morning walks and yoga in their daily routine and avoid harmful habits like smoking.

Free medicines were also distributed during the camp. Among those present were Manager Ravi KumarStaff Nurse Maya Devi, and senior citizens Nirmala Devi, Madhumati, Sulekha, Kala Devi, Tara Devi, Maya Devi, Sunita, and Amarnath Sharma, along with assistant Urmila.

Advocate Prakash Bansal, the founder of Manav Sewa Trust, extended his heartfelt thanks to Dr. Gupta and the entire team for their valuable contribution to the noble cause.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment