best news portal development company in india

तकनीकी शिक्षा से बढ़ा रोजगार, 4414 को मिला काम

SHARE:

आईटीआई मंडी के प्रशिक्षुओं को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से मिला रोजगार, हर्ष व्यक्त करते युवा।
आईटीआई मंडी के प्रशिक्षुओं को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से मिला रोजगार, हर्ष व्यक्त करते युवा।
आईटीआई मंडी के प्रशिक्षुओं को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से मिला रोजगार, हर्ष व्यक्त करते युवा।

मंडी, 20 जुलाई। तकनीकी शिक्षा में प्रदेश सरकार की पहल रंग लाने लगी है। अढ़ाई वर्षों में मंडी जिले के 4,414 आईटीआई प्रशिक्षुओं को देश की अग्रणी कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार मिला है। यह सफलता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी बनाने के प्रयासों का परिणाम है।

जनवरी 2023 से जून 2025 तक आईटीआई मंडी से 3,938 और जोगिंद्रनगर से 450 युवाओं का चयन हुआ। इसके अलावा आईटीआई कोटली की 10 छात्राओं और पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर के 16 प्रशिक्षुओं को भी नामी कंपनियों में रोजगार मिला है।

प्रदेश सरकार ने स्मार्ट क्लासरूम, इंडस्ट्री विजिट और प्लेसमेंट प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं शुरू की हैं। तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद ने बताया कि मंडी के 25 आईटीआई में करीब 4,000 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, और नियमित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव से उन्हें रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

टीवीएस मोटर्स, एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा, मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों ने न केवल चयन किया बल्कि भविष्य में और छात्रों को अवसर देने की बात भी कही। प्रशिक्षुओं को 12,000 से 33,500 रुपये तक का वेतन मिल रहा है।

डीसी अपूर्व देवगन ने इसे युवाओं के लिए उपलब्ध बड़ी उपलब्धि बताया। अब युवाओं को घर-द्वार पर ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे आत्मनिर्भरता को बल मिल रहा है।

Mandi, July 20: In a major achievement for Himachal Pradesh’s technical education initiatives, over 4,414 ITI trainees in Mandi district have secured jobs through campus placements over the last 2.5 years. This success is a result of the state government’s push to modernize technical institutions under the visionary leadership of Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu.

From January 2023 to June 2025, 3,938 students from ITI Mandi and 450 from ITI Jogindernagar were placed in reputed companies. Students from ITI Kotli and PWD Sundernagar have also been selected recently by top recruiters.

The government has introduced smart classrooms, industry visits, and placement training to enhance employability. Director of Technical Education Akshay Sood mentioned that 25 ITIs in the district train around 4,000 students, with regular placement drives linking them to leading companies.

Firms like TVS Motors, Hero MotoCorp, L&T, Mahindra & Maruti Suzuki have hired students and expressed interest in future recruitment. Monthly salaries range between ₹12,000 to ₹33,500.

Deputy Commissioner Apoorva Devgan hailed the effort, saying it brings career opportunities right to the doorstep of rural youth, making them self-reliant and empowered.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment