
चंबा (हिमाचल प्रदेश):
चंबा जिले के मैहला उपमंडल में भारी बारिश और चट्टान गिरने की दर्दनाक घटना पर भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस त्रासदी में नवविवाहित बेटी पल्लवी और उनके पति सनी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई, जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. बिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा, “यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। पल्लवी और सनी की असमय मृत्यु ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।”
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की जाए और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।
Chamba (Himachal Pradesh):
Dr. Rajeev Bindal, State President of the Bharatiya Janata Party (BJP) Himachal Pradesh, expressed deep grief over the tragic incident in the Mehla subdivision of Chamba district. A newly married couple—Pallavi and her husband Sunny—lost their lives after a massive landslide triggered by heavy rainfall.
In his condolence message, Dr. Bindal said, “This incident in Chamba is extremely painful. The untimely demise of Pallavi and Sunny has left the entire community in mourning. I pray to God to grant peace to the departed souls and give strength to the bereaved families to bear this irreparable loss.”
He added that the BJP stands in solidarity with the affected families during this difficult time. Dr. Bindal also urged the administration to accelerate relief operations and provide all necessary support to the victims at the earliest.







