best news portal development company in india

कुल्लू में फिर शुरू होगा निःशुल्क बुनाई प्रशिक्षण

SHARE:

कुल्लू में 1 सितम्बर से शुरू होगा निःशुल्क बुनाई व डिजाइनिंग प्रशिक्षण
ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर

कुल्लू, 25 जुलाई 2025 — केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कुल्लू के शास्त्री नगर में संचालित “बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र” में नया चार माह का सत्र 1 सितम्बर 2025 से आरंभ हो रहा है। इस निःशुल्क नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण युवक और महिलाएं बुनाई व डिजाइनिंग की आधुनिक तकनीकें सीख सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुल्लू शाल, स्टोल, मफलर, बॉर्डर, कारपेट आदि जैसे ऊनी हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माण में दक्ष किया जाता है। चयनित प्रतिभागियों को रोज़ ₹125 वजीफ़ा भी उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।

प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को 25 अगस्त 2025 शाम 4:30 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित आवेदन पत्र कुल्लू के प्रशिक्षण केंद्र में जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य हिमाचल के ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। अधिक जानकारी के लिए woolboard.in पर लॉगिन करें या 9413249237 / 9418660331 पर संपर्क करें।

Wool Board Launches Free Weaving & Design Training in Kullu
New Session to Begin on September 1, Interview on August 26

Kullu, July 25, 2025 — The Central Wool Development Board, under the Ministry of Textiles, Government of India, will start a new 4-month session of its free Weaving and Designing Training Centre in Shastri Nagar, Kullu, from September 1, 2025.

This full-time course aims to empower rural youth and women by training them in handloom techniques to produce woolen goods like Kullu shawls, stoles, carpets, mufflers, and decorative items. Selected candidates will also receive a stipend of ₹125 per working day, transferred directly to their bank accounts.

Interested candidates must submit their application forms with required documents by August 25, 2025, 4:30 PM at the training center. The interview for selection will be held on August 26 at 11:00 AM at the same location.

Both men and women are eligible. For more details, visit www.woolboard.in or contact 9413249237 / 9418660331.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment