best news portal development company in india

पूर्व विधायक गणेश दत्त को उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

हम्बोली स्थित निवास पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल को श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
हम्बोली स्थित निवास पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल को श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
हम्बोली स्थित निवास पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल को श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।

पूर्व विधायक गणेश दत्त को उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
जनसेवा और सादगी के प्रतीक थे भरवाल: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 27 जुलाई।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय गणेश दत्त भरवाल के हम्बोली स्थित निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि श्री भरवाल का 20 जुलाई को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे वर्ष 1985 में पहली बार चिंतपूर्णी से विधायक बने और उन्होंने जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने का कार्य किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भरवाल जी सहज, विनम्र और जनसेवा को समर्पित नेता थे। उनकी सादगी, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण और जनसंपर्क की कला उन्हें विशेष बनाती थी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भरवाल का निधन न केवल चिंतपूर्णी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भरवाल के पुत्र डॉ. कपिल भरवाल और परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर गोंदपुर बुल्ला के पूर्व प्रधान सतीश बिट्टू सहित अनेक स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।

Dy CM Pays Tribute to Late Ex-MLA Ganesh Datt Bharwal

Una, July 27:
Himachal Pradesh Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri visited the residence of late former MLA and senior social worker Ganesh Datt Bharwal in Hamboli to express condolences to the bereaved family.

Ganesh Datt Bharwal passed away on the night of July 20 at the age of 80. Deputy CM remembered Bharwal as a humble and dedicated public servant who first became an MLA in 1985 and worked tirelessly for the development of Chintpurni constituency.

Agnihotri said Bharwal’s simple lifestyle, strong connection with people, and dedication to public causes will always remain inspirational. He offered prayers for the departed soul and wished strength and courage to his son Dr. Kapil Bharwal and family in this moment of grief.

Satish Bittu, former Pradhan of Gondpur Bulla, was also present during the visit along with local residents and officials.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment