
नई दिल्ली/मंडी, 27 जुलाई 2025।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-III के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के सिराज खंड में हालिया बाढ़ में बह गए पुल के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने ₹23.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तीसरे चरण के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 3,123.117 किलोमीटर लंबाई की कुल 299 सड़क परियोजनाएं और 43 पुलों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1,023.734 किलोमीटर लंबी सड़कों और एक पुल का निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण किया जा चुका है।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनने वाली सड़कों और पुलों के अनुरक्षण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। पुलों का निर्माण सड़कों की मार्गरेखा के अनुसार ही स्वीकृत किया जाता है।
यह निर्णय सिराज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए एक बड़ी राहत है और इससे स्थानीय संपर्क साधनों को मजबूती मिलेगी।
New Delhi/Mandi, July 27, 2025
Union Minister of State for Rural Development Shri Kamlesh Paswan informed Rajya Sabha MP Ms. Indu Bala Goswami that ₹23.64 crore has been sanctioned for the reconstruction of a bridge in Siraj block, Himachal Pradesh, which was washed away during the recent floods.
Under Phase III of the Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana (PMGSY), the government has approved the construction of 299 road projects covering 3,123.117 kilometers and 43 bridges in Himachal Pradesh. Out of these, construction of 1,023.734 km of roads and one bridge has already been completed.
The Minister also stated that the maintenance of roads and bridges constructed under PMGSY is the responsibility of the state government. Bridge approvals are based on the road alignments approved under PMGSY-III.
This central assistance will provide significant relief to the people of Siraj by restoring vital road infrastructure disrupted by natural calamity.







