
बीट क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ
नई दिल्ली, 29 जुलाई 2025।
राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से संबंधित एक बड़ी घोषणा करते हुए केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री हरि राज भूषण चौधरी ने सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया कि केंद्र सरकार ने ऊना जिला की हरोली तहसील के बीट क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–हर खेत को पानी के अंतर्गत ₹74.417 करोड़ की सरफेस माइनर इरीगेशन स्कीम को स्वीकृति प्रदान की है।
मंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए ₹66.98 करोड़ की वित्तीय सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत कुल 1,874 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
इस महत्वपूर्ण घोषणा से हिमाचल प्रदेश के बीट क्षेत्र में कृषि को नई ऊर्जा मिलेगी। राज्यसभा में इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद अब क्षेत्रीय विकास और किसान सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम जुड़ गया है।
Boost for Irrigation in Una’s Beit Area
New Delhi, July 29, 2025
Union Minister of State for Jal Shakti, Shri Hari Raj Bhushan Chaudhary, informed Rajya Sabha MP Smt. Indu Bala Goswami that the Central Government has approved a Surface Minor Irrigation Scheme worth ₹74.417 crore for Beit region under Haroli Tehsil, Una district, Himachal Pradesh.
He stated that ₹66.98 crore will be provided as central financial assistance. The scheme will cover 1,874 hectares under irrigation, significantly benefiting local farmers and enhancing agricultural productivity.
This move under the Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana–Har Khet Ko Pani will strengthen irrigation infrastructure and rural livelihood in Himachal Pradesh. The announcement is a crucial step in addressing the water needs of the Beit region, ensuring better agricultural output and resource management.







