
सरकाघाट में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे 15 अगस्त को ध्वजारोहण
सरकाघाट, 4 अगस्त।
राज्य स्तरीय 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार मंडी जिला के सरकाघाट में 15 अगस्त 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
यह कार्यक्रम राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) सरकाघाट के प्रांगण में आयोजित होगा। आयोजन स्थल का निरीक्षण उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में आयोजन को लेकर बैठक भी आयोजित हुई।
भव्य परेड, जिसमें पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स, गाइड्स, पूर्व सैनिक, होमगार्ड्स और बैंड दल शामिल होंगे, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दल देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम को जीवंत करेंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को बिजली, पानी, सफाई, बैठने और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। समारोह में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
इस बैठक में एएसपी सचिन हिरेमठ, एडीसी गुरसिमर सिंह, एसडीएम स्वाति डोगरा, डीएसपी संजीव गौतम, पीओ गोपी चंद, बीएमओ डॉ. अनिल कुमार सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
79th State-Level Independence Day to Be Celebrated in Sarkaghat
CM Sukhu to Hoist Flag on August 15 in Mandi
Sarkaghat, August 4:
The 79th State-Level Independence Day Celebration of Himachal Pradesh will be held on August 15, 2025, in Sarkaghat, Mandi district, with much enthusiasm and grandeur. Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu will hoist the national flag at 11:00 AM at Government Model Senior Secondary School (Boys), Sarkaghat.
Deputy Commissioner Apurva Devgan inspected the venue today and later held a preparatory meeting at the SDM office. He assured that all arrangements are being meticulously planned.
The celebration will feature a grand march past by contingents from the Police, Home Guards, NCC, NSS, Scouts & Guides, and ex-servicemen. Cultural programs showcasing patriotic performances will be presented by artists of the Information & Public Relations Department and the Language & Culture Department.
The DC emphasized timely execution of arrangements related to electricity, water, sanitation, seating, decoration, security, and departmental exhibitions. Attendance of all government officials and employees has been made mandatory for the event.
Senior officers including ASP Sachin Hiremuth, ADC Gursimar Singh, SDM Swati Dogra, DSP Sanjeev Gautam, and others attended the meeting to finalize the arrangements.







