
शिमला, 5 अगस्त 2025।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेडघाट में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने हेतु हेड ब्वाय और हेड गर्ल के पदों के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव आयोजित किया गया। इस चुनाव में कक्षा 12वीं के छात्र निखिल को हेड ब्वाय तथा सविता महिमा को हेड गर्ल चुना गया। साथ ही आदिल वाइस हेड ब्वाय और प्राजक्ता वाइस हेड गर्ल के रूप में विजयी घोषित हुए।
प्रधानाचार्य डॉ. सोहन रांटा ने बताया कि विद्यालय में कुल 122 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और निर्वाचन का उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत कराना था।
पूजा कुमारी को निर्वाचन अधिकारी, राजेन्द्र कुमार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। बबीता, वंदना चौहान और उमावती पोलिंग ऑफिसर रहीं। चुनाव के सफल संचालन में सपना कुमारी (माइक्रो ऑब्जर्वर), पंकज कुमार (मीडिया प्रभारी), जसवीर गिल (सुरक्षा गार्ड) और यशवंत सिंह (बीएलओ) की अहम भूमिका रही।
यह चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व, जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
Shimla, August 5, 2025.
A democratic election was conducted at Government Senior Secondary School, Janedghat, to select the student leadership team. Nikhil, a class 12 student, was elected as Head Boy, and Savita Mahima as Head Girl. Additionally, Adil was elected Vice Head Boy and Prajakta as Vice Head Girl.
Principal Dr. Sohan Ranta informed that 122 students participated in the voting process. The election was held in a free and fair manner to make students aware of democratic systems.
Pooja Kumari served as the election in-charge, while Rajendra Kumar acted as presiding officer. Polling officers included Babita, Vandana Chauhan, and Umawati. Other key roles were assigned to Sapna Kumari (Micro Observer), Pankaj Kumar (Media Incharge), Jasveer Gill (Security), and Yashwant Singh (BLO).
The initiative aims to instill leadership qualities and spread awareness about the importance of voting in a democratic setup among students.







