best news portal development company in india

मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूची निरीक्षण 7 से 13 तक

SHARE:

मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियों का निरीक्षण शुरू
मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियों का निरीक्षण शुरू
मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियों का निरीक्षण शुरू

मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियों का निरीक्षण 7 से 13 अगस्त तक

मंडी, 7 अगस्त 2025। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंडी जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूचियों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि ये सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के अंतर्गत तैयार की गई हैं।

प्रारूप सूचियों की एक प्रति 7 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक कार्यालय समय में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम.) और सभी तहसील व उप-तहसील कार्यालयों में नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

यदि किसी नागरिक को किसी मतदान केन्द्र को लेकर आपत्ति या सुझाव है, तो वह 13 अगस्त 2025 तक संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) या जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है।

प्राप्त आपत्तियों व सुझावों का निपटारा 18 अगस्त 2025 तक कर दिया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह महत्त्वपूर्ण चरण है।

 

Draft Polling Booth Lists Open for Public Inspection from August 7 to 13

Mandi, August 7, 2025 – As per the directions of the Election Commission of India, draft polling booth lists have been prepared for all 10 assembly constituencies in Mandi district. District Election Officer Apoorv Devgan informed that the lists have been prepared under Section 25 of the Representation of the People Act, 1951.

These draft lists will be available for free public inspection from August 7 to August 13, 2025, during office hours at the offices of Electoral Registration Officers (SDMs) of Karsog, Sundernagar, Gohar, Thunag, Padhar, Jogindernagar, Dharampur, Mandi, Balh, Sarkaghat, and all Tehsil/ Sub-Tehsil offices.

If any citizen has an objection or suggestion regarding any polling booth, it must be submitted in writing to the concerned Sub-Divisional Magistrate or District Election Officer by August 13, 2025.

All received objections and suggestions will be addressed by August 18, 2025. This process ensures transparency and citizen participation in the election system.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment