best news portal development company in india

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से जीवन में बदलाव

SHARE:

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों को विवाह अनुदान राशि प्रदान करते हुए अधिकारी।
मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों को विवाह अनुदान राशि प्रदान करते हुए अधिकारी।
मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों को विवाह अनुदान राशि प्रदान करते हुए अधिकारी।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश में अनाथ और बेसहारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के अंतर्गत शून्य से 27 वर्ष आयु तक के पात्र लाभार्थियों को पालन-पोषण, शिक्षा और विवाह तक की संपूर्ण सहायता प्रदान की जाती है। हाल ही में मंडी जिला में 24 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
ग्वाली पंचायत के नवीन कुमार और भनेरा गांव की पूनम शर्मा जैसे लाभार्थियों ने इसे जीवन में नया संबल बताया। नवीन कुमार ने कहा कि माता-पिता के देहांत के बाद यह योजना उनके लिए माता-पिता का आशीर्वाद साबित हुई। वहीं, पूनम शर्मा का कहना है कि इस योजना ने उन्हें आत्मविश्वास और खुशी से जीवन आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में योजना का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को सभी सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की संवेदनशील सोच इस योजना की सफलता का आधार है।

The Mukhyamantri Sukh-Aashray Yojana is bringing a positive transformation in the lives of orphans and destitute children in Himachal Pradesh. Under this scheme, eligible beneficiaries up to the age of 27 receive comprehensive support for upbringing, education, and even marriage. Recently, 24 beneficiaries in Mandi district were granted marriage assistance of ₹2 lakh each.
Beneficiaries like Naveen Kumar from Gwali Panchayat and Poonam Sharma from Bhanera village have expressed heartfelt gratitude. Naveen Kumar shared that after losing his parents, the scheme became a parental blessing for him. Similarly, Poonam Sharma stated that the assistance not only helped financially but also boosted her confidence and happiness to move forward in life.
Deputy Commissioner Apoorv Devgan informed that the scheme is being implemented efficiently in Mandi district to ensure timely benefits for all eligible recipients. The compassionate vision of Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu is the foundation of the scheme’s success.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment