best news portal development company in india

चंद्रोदय मंदिर बना प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण

SHARE:

शिमला में आयोजित जेसीबी स्कूल की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में प्रदर्शित चंद्रोदय मंदिर।
शिमला में आयोजित जेसीबी स्कूल की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में प्रदर्शित चंद्रोदय मंदिर।
शिमला में आयोजित जेसीबी स्कूल की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में प्रदर्शित चंद्रोदय मंदिर।

शिमला, 10 अगस्त। जेसीबी स्कूल, खलीनी (शिमला) में शनिवार को नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में चंद्रोदय मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

नर्सरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने वेस्ट सामग्री से सजावट और उपयोगी वस्तुएँ तैयार कीं, जिनमें गुलाब फूलों के गुलदस्ते, इंडिया गेट, केदारनाथ मंदिर, श्री वैष्णो देवी गुफा और एस-400 डिफेंस सिस्टम से संबंधित चंद्रोदय मंदिर जैसी झाँकियाँ शामिल रहीं। वहीं, कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर शिक्षाप्रद मॉडल तैयार किए।

प्रदर्शनी के दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। स्कूल निर्देशिका कुशल मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Shimla, August 10 – JCB School, Khalini (Shimla) organized an Art and Craft Exhibition on Saturday, showcasing creations from Nursery to Class 10 students. The centerpiece of the event was the “Chandrodya Temple,” which drew special attention from visitors. Principal Rajesh Sharma inaugurated the exhibition.

Students from Nursery to Class 8 presented decorative and utility items made from waste materials, including rose flower bouquets, models of India Gate, Kedarnath Temple, Shri Vaishno Devi Cave, and a Chandrodya Temple linked to the S-400 defense system. Students of Classes 9 and 10 displayed educational models on various themes.

A parent-teacher meeting was also held, focusing on students’ academic progress and achievements. Parents appreciated the creativity and hard work of the children. School Director Kushaal Malhotra praised the efforts, emphasizing that such events play a vital role in nurturing students’ talents.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment