best news portal development company in india

तिरंगे पर राजनीति का आरोप, भाजपा पर प्रहार

SHARE:

संदीप सांख्यान ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर तिरंगे के राजनीतिक उपयोग का आरोप लगाया।
संदीप सांख्यान ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर तिरंगे के राजनीतिक उपयोग का आरोप लगाया।
संदीप सांख्यान ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर तिरंगे के राजनीतिक उपयोग का आरोप लगाया।

बिलासपुर, 11अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा पर तिरंगे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के सम्मान का अभियान चलाती है, लेकिन इसके पीछे राजनीतिक स्वार्थ छिपा होता है। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा 25 रुपये में तिरंगा बेचने वाली पहली पार्टी रही है और आज इसे सोशल मीडिया स्टंट तक सीमित कर चुकी है।

सांख्यान ने कहा कि भाजपा को सच में तिरंगे का सम्मान होता, तो वह इसे राजनीति से नहीं जोड़ती और न ही अमेरिकी दबाव में ऑपरेशन सिंदूर रोकती। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी तिरंगे के नाम पर, कभी सेना के नाम पर, तो कभी धार्मिक मुद्दों के सहारे सत्ता हासिल करने में जुटी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अब इन हथकंडों को पहचान चुकी है और समय आने पर जवाब देगी।

Bilaspur, August 11.
Former State Congress Media Coordinator Sandeep Sankhyan accused the BJP of exploiting the national flag for political gain. In a press statement, he said that while the BJP launches campaigns on the tricolour during Independence Day, the motive remains political. He alleged that the BJP was the first party to sell the national flag for ₹25 and now restricts it to mere social media stunts.

Sankhyan claimed that if the BJP truly respected the tricolour, it would not politicise it nor have halted Operation Sindoor under US pressure. He added that the BJP often uses the flag, the army, and religious sentiments as tools to achieve power. He said the public now recognises these tactics and will respond accordingly in due time.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment