best news portal development company in india

सुंदरनगर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा

SHARE:

सुंदरनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता।
सुंदरनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता।
सुंदरनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता।

सुंदरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने सोमवार को सुंदरनगर, निहरी और डैहर मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने किया, जो भाजपा कार्यालय से आरंभ हुई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण को देशभक्ति से गूंजा दिया।

मुख्य उद्देश्य लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने अपने हाल ही में दिवंगत पिता स्व. हरदयाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद जीवन भाजपा और समाज सेवा को समर्पित किया। वे चार बार मंडल भाजपा अध्यक्ष रहे और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राकेश जम्वाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का प्रतीक है।

Sundernagar. Marking the Independence Day celebrations, BJP on Monday organized a grand Tiranga Yatra under the Har Ghar Tiranga campaign in Sundernagar, Nihri, and Dahehr Mandals. Hundreds of workers, youths, women, and senior citizens enthusiastically participated in the rally. The yatra, led by Sundernagar MLA Rakesh Jamwal, commenced from the BJP office, with participants waving the tricolor and chanting patriotic slogans like Bharat Mata Ki Jai and Vande Mataram.

The primary aim of the rally was to encourage citizens to hoist the national flag at their homes from August 13 to 15. During the event, MLA Rakesh Jamwal paid heartfelt tribute to his late father, Hardayal Singh, a retired army officer who dedicated his life to BJP and public service. Serving four terms as BJP Mandal President, he played a key role in strengthening the organization. Jamwal emphasized that the Tiranga is not merely a flag, but the embodiment of India’s freedom, unity, and integrity.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment