best news portal development company in india

डीएवी हमीरपुर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस

SHARE:

डीएवी हमीरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाते छात्र व शिक्षक।
डीएवी हमीरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाते छात्र व शिक्षक।
डीएवी हमीरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाते छात्र व शिक्षक।

हमीरपुर। डीएवी आर्य समाज हमीरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की हेड टीचर अनीता रानी कांगो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उनके आगमन पर स्कूल परिवार ने भव्य स्वागत किया और उन्हें हिमाचली टोपी व पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किए गए मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत कर दिया।

मुख्य अतिथि अनीता रानी कांगो ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन जीवन में आगे बढ़ने की कुंजी है। यदि छात्र अनुशासित रहेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे तो निश्चित ही देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

Hamirpur – The 79th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at DAV Arya Samaj, Hamirpur. The event was graced by Head Teacher Anita Rani Kango as the chief guest. She was warmly welcomed by the school family and honored with a traditional Himachali cap and a sapling.

The program began with a march past by little students, followed by the flag hoisting ceremony and the singing of the national anthem. Later, students presented patriotic cultural performances, filling the atmosphere with the spirit of nationalism.

In her address, Chief Guest Anita Rani Kango emphasized the importance of discipline in students’ lives, saying that discipline opens the path to success. She added that students are the future of the nation, and if they move forward with dedication, the country will also progress.

The program concluded with tributes to freedom fighters and martyrs who sacrificed their lives for the country.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment