best news portal development company in india

हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान सराहनीय

SHARE:

कसौली के कण्डा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल
कसौली के कण्डा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल
कसौली के कण्डा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल

सोलन, 16 अगस्त 2025। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें भारतीय होने का गर्व और बलिदानों की याद दिलाता है। वे सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल के कण्डा में यंग फार्मर क्लब द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का भारत की आज़ादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. शांडिल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा के खेल मैदान निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की पहली किश्त देने की घोषणा की।

इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें 7 स्टार क्लब मानपुरा विजेता तथा वाई.एफ.सी. कण्डा उपविजेता रही। स्वास्थ्य मंत्री ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और यंग फार्मर क्लब कण्डा को 2.50 लाख रुपये कबड्डी मेट हेतु उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Solan, August 16, 2025. Health, Family Welfare, Social Justice & Empowerment and Sainik Welfare Minister Colonel Dr. Dhaniram Shandil said that Independence Day reminds us of our pride in being Indian and the sacrifices of countless patriots. He was addressing an Independence Day function organized by Young Farmer Club at Kanda in Kasauli sub-division of Solan district.

Dr. Shandil emphasized that freedom fighters from Himachal Pradesh played a significant role in India’s independence, which will always be remembered with respect. He announced ₹5 lakh as the first installment for the construction of the playground of Government Senior Secondary School, Kanda.

On the occasion, a Kabaddi competition was held where 7 Star Club Manpura emerged winners and YFC Kanda finished as runners-up. The Minister honored both teams. Kasauli MLA Vinod Sultanpuri also extended greetings and assured ₹2.50 lakh for Kabaddi mats.

Students of local schools presented colorful cultural programs, making the celebration vibrant and memorable.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment