best news portal development company in india

पूर्व सैनिकों का योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में

SHARE:

गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने मंडी में उपायुक्त को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु चेक भेंट किया।
गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने मंडी में उपायुक्त को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु चेक भेंट किया।
गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने मंडी में उपायुक्त को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु चेक भेंट किया।

मंडी, 18 अगस्त। आपदा राहत के प्रति संवेदनशीलता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए गैलेंट 25 पंजाब रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1.40 लाख का योगदान किया।

यह राशि हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष तथा जिला बिलासपुर अध्यक्ष (भूतपूर्व सैनिक) सेवानिवृत्त कैप्टन बालक राम शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को सौंपी गई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन नंद लाल शर्मा, राज कुमार ठाकुर, सूबेदार जगदीश चंद, मदन लाल, गोपाल दास, हवलदार गोपाल ठाकुर, प्रकाश चंद, मस्त राम और लाभ सिंह भी उपस्थित रहे।

कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि रेजीमेंट के सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपनी ईमानदार कमाई से आपदा प्रभावितों की सहायता हेतु यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में अर्पित की है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी भूतपूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगा।

Mandi, August 18. Setting an example of service and solidarity, the ex-servicemen of the Gallant 25 Punjab Regiment have contributed ₹1.40 lakh to the Chief Minister’s Relief Fund.

The cheque was handed over to Deputy Commissioner Mandi, Apoorv Devgan, under the leadership of Retired Captain Balak Ram Sharma, State President of the Himachal Pradesh Ex-Servicemen Welfare and Development Committee and District President of Bilaspur.

On the occasion, Retd. Captain Nand Lal Sharma, Raj Kumar Thakur, Subedar Jagdish Chand, Madan Lal, Gopal Das, Havaldar Gopal Thakur, Prakash Chand, Mast Ram, and Labh Singh were also present.

Capt. Balak Ram Sharma said that the retired soldiers of the regiment have contributed this amount from their hard-earned income to support disaster-affected families through the CM Relief Fund.

DC Apoorv Devgan expressed gratitude for this noble gesture, emphasizing that such contributions will play a crucial role in extending relief to affected families.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment