best news portal development company in india

मेक माय हट: प्रकृति संग हिमाचल पर्यटन

SHARE:

हिमाचल में प्रकृति संग मेल खाते टिकाऊ निर्माण कार्यों में जुटी मेक माय हट टीम।
हिमाचल में प्रकृति संग मेल खाते टिकाऊ निर्माण कार्यों में जुटी मेक माय हट टीम।
हिमाचल में प्रकृति संग मेल खाते टिकाऊ निर्माण कार्यों में जुटी मेक माय हट टीम।

सुंदरनगर, 20 अगस्त – हिमाचल प्रदेश का आकर्षण उसकी स्वच्छ हवा, बर्फ से ढकी चोटियां और ग्रामीण संस्कृति है। अब इसी को नई पहचान दे रहा है मेक माय हट, एक हिमाचल-आधारित डिजाइन और डेवलपमेंट स्टूडियो। यह संस्था इको विलेज, मिट्टी के घर, ट्री हाउस, ऑफ-ग्रिड होम्स और माउंटेन रिट्रीट्स का निर्माण कर राज्य में टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।

एनआईटी हमीरपुर के पूर्व छात्र वंशज मेहता और उनकी टीम – तेजस, मयंक, मुस्कान, अभिषेक और तनिष्क – स्थानीय संसाधनों जैसे बांस, देवदार, नदी के पत्थर और मिट्टी का उपयोग कर पारंपरिक तकनीकों को आधुनिक वास्तुकला से जोड़ रहे हैं। बढ़ई, पत्थर के कारीगरों और मिट्टी के शिल्पकारों की 10 से अधिक टीमों के सहयोग से, हर प्रोजेक्ट शिल्पकला और आधुनिकता का संगम बन रहा है।

मेक माय हट वर्तमान में शिमला, धर्मशाला, कुल्लू घाटी, पालमपुर, ऊना, जिभी और यहां तक कि उत्तराखंड में भी सक्रिय है। स्थानीय श्रम और सामग्री का उपयोग करके, यह संस्था समुदाय-आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। टीम का मानना है कि इको-टूरिज्म केवल अवकाश नहीं, बल्कि किसानों, शिल्पकारों और छोटे व्यवसायों के लिए सहारा बन सकता है।

Sundernagar, August 20 – Himachal Pradesh has always attracted visitors with its fresh air, snow-capped peaks, and vibrant rural culture. Now, Make My Hut, a Himachal-based design and development studio, is redefining tourism by building eco-villages, mud homes, tree houses, off-grid cabins, and mountain retreats that work with nature instead of against it.

Led by NIT Hamirpur alumnus Vanshaj Mehta along with Tejas, Mayank, Muskan, Abhishek, and Tanishq, the team combines bamboo, deodar, river stones, and clay with traditional methods like rammed earth walls and lime plaster. Supported by over 10 skilled teams of carpenters, stone masons, and mud artisans, each project blends craftsmanship with modern functionality.

Currently active in Shimla, Dharamshala, Kullu Valley, Palampur, Una, Jibhi, and even Uttarakhand, Make My Hut is creating a circular economy by using local materials, employing local labor, and reviving traditional techniques. The team believes eco-tourism can support farmers, artisans, and small businesses, not just tourists. By doing so, they are crafting a roadmap for sustainable growth deeply rooted in Himachal’s soil and spirit.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment