best news portal development company in india

चम्बा में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण प्रस्तावित

SHARE:

चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।
चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।
चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।

चम्बा, 22 अगस्त 2025 – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण 2025 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नए मतदान केंद्रों के संबंध में अपने सुझाव साझा किए।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि यदि किसी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक हो जाती है, तो वहां नया मतदान केंद्र बनाया जाएगा। वर्तमान में चम्बा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 632 मतदान केंद्र हैं। युक्तिकरण प्रक्रिया के बाद 23 नए केंद्र जुड़ने से यह संख्या 655 हो जाएगी। इनमें चुराह में 5, भरमौर में 1, चम्बा में 6, डलहौज़ी में 8 और भाटियात में 3 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि नए मतदान केंद्र ऐसे भवनों में स्थापित हों जहाँ बिजली, पानी, शौचालय और रैंप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों। बैठक में एडीएम चम्बा अमित मेहरा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा, नायब तहसीलदार संजय कुमार शांडिल व अरविन्द मिन्हा, कांग्रेस प्रतिनिधि गोवेर्धन व ओम प्रकाश, भाजपा प्रतिनिधि सुनील शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chamba, August 22, 2025 – A meeting was held in Chamba under the guidelines of the Election Commission of India regarding the rationalization of polling stations for 2025. The meeting was chaired by District Election Officer and Deputy Commissioner Mukesh Repaswal, with participation from representatives of various political parties.

The DC informed that if the number of voters at any polling station exceeds 1200, a new station will be created. Currently, Chamba district has 632 polling stations across its five assembly constituencies. After rationalization, 23 new polling stations will be added, raising the total to 655. Among these, 5 are proposed in Churah, 1 in Bharmour, 6 in Chamba, 8 in Dalhousie, and 3 in Bhattiyat.

The DC emphasized that new polling stations should be established only in buildings with basic amenities such as electricity, water supply, toilets, and ramps for accessibility. The meeting also saw participation from ADM Chamba Amit Mehra, Tehsildar Anup Dogra, Naib Tehsildars Sanjay Kumar Shandil and Arvind Minha, along with Congress representatives Goverdhan and Om Prakash, BJP representative Sunil Sharma, and other dignitaries.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment