
धर्मशाला, 25 अगस्त। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में प्रशिक्षु चिकित्सकों ने स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों और नवाचार पर गहन मंथन किया। सम्मेलन में करीब 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वैज्ञानिक शोधपत्रों, क्लीनिकल केयर पर प्रस्तुतियां दीं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आए तकनीकी बदलावों और उनके प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. क्षमा मैत्रेय ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में तीव्र विकास हो रहा है, ऐसे में मेडिकल छात्रों के लिए आजीवन सीखने और नए कौशल विकसित करने के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवा चिकित्सकों से भौतिकवादी सोच से ऊपर उठकर समाज की सेवा पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मोनिका पठानिया ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में समस्या-समाधान की क्षमता और नवाचार की भावना को विकसित करना है। सचिव अग्रिमा कपूर और आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन ने एमबीबीएस छात्रों को विचारों के आदान-प्रदान और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया है।
Dharamshala, August 25. The first State-Level Medical Conference was successfully organized at Dr. Rajendra Prasad Medical College, Tanda, where trainee doctors deliberated on tackling emerging health challenges through innovation and new clinical approaches. Around 250 participants attended the conference, presenting scientific papers, clinical care models, and discussions on technological advancements in healthcare.
Padma Shri Dr. Kshama Maitreye, the chief guest, emphasized that the rapid growth in the health sector offers lifelong learning opportunities for medical students. She urged young doctors to go beyond materialistic goals and focus on identifying grassroots problems to serve society better.
Program coordinator Dr. Monica Pathania highlighted that the main aim of the event was to enhance problem-solving skills among students and encourage them to contribute through innovation in treatments and diagnostics. Secretary Agrima Kapoor, along with committee members Shashank Kaul, Janhavi, Chirag, Ishan, Gaurav, Manesh, Manisha, and Akshi, played a key role in organizing the event under the guidance of senior faculty members.







