best news portal development company in india

मंडी में 12,616 यूडीआईडी कार्ड किए गए जारी

SHARE:

मंडी में बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी गुरसिमर सिंह, दिव्यांगजन व सफाई कर्मियों के हित में दिए दिशा-निर्देश।
    मंडी में बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी गुरसिमर सिंह, दिव्यांगजन व सफाई कर्मियों के हित में दिए दिशा-निर्देश।
मंडी में बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी गुरसिमर सिंह, दिव्यांगजन व सफाई कर्मियों के हित में दिए दिशा-निर्देश।

मंडी, 1 जुलाई — मंडी जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने जानकारी दी कि अब तक जिले में 12,616 यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड जारी किए जा चुके हैं। लंबित कार्डों के शीघ्र निपटारे हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मंडी बस अड्डा में दिव्यांगों व महिलाओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष बनाने और एसडीएम कार्यालय में रैंप सुधारने के निर्देश भी जारी हुए।

सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए आयोजित मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक में कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क व स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम व अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मेयर विरेन्द्र भट्ट, डीएसपी दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Mandi, July 1 — Chairing the District Disability Committee meeting, Additional Deputy Commissioner Gursimar Singh informed that 12,616 Unique Disability ID (UDID) cards have been issued in Mandi district so far. Officials were directed to expedite pending cases.

He also instructed the Health Department to organize additional medical camps for issuing disability certificates. Improvements such as building a waiting room for women and disabled persons at the Mandi bus stand and repairing the ramp at the SDM office were also ordered.

Chairing the Manual Scavengers Vigilance Committee meeting, the ADC emphasized providing gloves, masks, and annual health checkups for sanitation workers.

In the Local Level Committee under the National Trust Act, he called for organizing awareness camps to promote welfare schemes for persons with disabilities. Under the PM’s 15-Point Programme for Minorities, he stressed on wide publicity of scholarships and skill schemes.

The meeting was attended by Zila Parishad President Pal Verma, Mayor Virendra Bhatt, DSP Dinesh Kumar, CMO Dr. Dipali Sharma, and other key officials.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment