best news portal development company in india

शिक्षा मंत्री ने स्व. ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

"शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्व. ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।"
"शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्व. ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।"
“शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्व. ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।”

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने स्व. रामलाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी विकासात्मक सोच ने जुब्बल-कोटखाई को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित किया। स्व. ठाकुर रामलाल ने अपने कार्यकाल में प्रदेश भर में ढांचागत विकास को गति दी और जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया।

रोहित ठाकुर ने यह भी बताया कि स्व. ठाकुर रामलाल ने अपनी कड़ी मेहनत से जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में एक रिकॉर्ड स्थापित किया, जहां वे 9 बार विधायक चुने गए और कभी पराजित नहीं हुए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्व. ठाकुर रामलाल के साथ बिताए हुए यादगार पलों को साझा किया।

इस कार्यक्रम में जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

On the 23rd death anniversary of former Chief Minister Late Thakur Ram Lal, Education Minister Rohit Thakur paid tribute to the leader, remembering his remarkable contributions. On this occasion, Minister Rohit Thakur mentioned that Late Thakur Ram Lal’s developmental vision turned Jubbal-Kotkhai into a model constituency. His tenure as CM was marked by significant infrastructure development not only in Jubbal-Kotkhai but across Himachal Pradesh.

Minister Rohit Thakur also emphasized that Late Thakur Ram Lal was a leader grounded in reality, who dedicated his entire life to serving the people of the state. Thakur Ram Lal served as Chief Minister three times and was elected MLA nine times from the same constituency, which remains a record in Himachal politics.

The event was attended by several senior Congress leaders, including Motilal Derta, President of the Block Congress Committee, Jubbal-Nawar-Kotkhai, who shared fond memories of their time with Late Thakur Ram Lal.


Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment