best news portal development company in india

आपदा प्रभावित सराज में 24 मेडिकल टीमें सक्रिय

SHARE:

"सराज क्षेत्र के दुर्गम गांवों में डेरा जमाकर लोगों की जांच करते मेडिकल कर्मचारी।"

मंडी, 6 जुलाई। भीषण आपदा की चपेट में आए सराज विधानसभा क्षेत्र में राहत व बचाव कार्य के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 मोबाइल मेडिकल टीमें गठित की गई हैं, जो जंजैहली, थुनाग और बगस्याड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पैदल पहुंचकर शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। सड़क संपर्क टूटने के बावजूद टीमें डटी हुई हैं। अब तक 9 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पतालों तक पहुंचाया गया है, जिनमें एक महिला को आईजीएमसी शिमला भेजा गया।

स्वास्थ्य विभाग ने 2000 क्लोरीन टेबलेट और 49 प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित की हैं। बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों की निगरानी बढ़ाई गई है। बाड़ा, तांदी, केलोधार जैसे क्षेत्रों में दवाइयों का दो महीने का भंडारण मौजूद है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार संयुक्त प्रयास कर रहे हैं।

"सराज क्षेत्र के दुर्गम गांवों में डेरा जमाकर लोगों की जांच करते मेडिकल कर्मचारी।"

“सराज क्षेत्र के दुर्गम गांवों में डेरा जमाकर लोगों की जांच करते मेडिकल कर्मचारी।”

Mandi, July 6 – In the disaster-struck Seraaj constituency, the district administration is ensuring health services reach even the most remote villages. Deputy Commissioner Apoorv Devgan stated that 24 mobile medical teams have been deployed – 10 each in Janjheli and Thunag, and 4 in Bagsyad. These teams are trekking to inaccessible villages, setting up health camps, and distributing essential medicines.

So far, 9 pregnant women have been safely transported to Regional Hospital Mandi and Nerchowk Medical College, while one was referred to IGMC Shimla. The health department has distributed 2,000 chlorine tablets and 49 first-aid kits to prevent disease outbreaks. Special attention is being given to children, the elderly, and chronically ill individuals. Adequate stocks of medicines have been secured for two months in several health centers. Under CM’s directions, coordinated efforts are ongoing to prevent health crises in the disaster-hit areas.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment