best news portal development company in india

गोहर में आपदा राहत के लिए तीन शिविर स्थापित

SHARE:

गोहर के राहत शिविर में शरण लिए आपदा प्रभावित परवाड़ा गांव के लोग, प्रशासन द्वारा की जा रही भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था।
गोहर के राहत शिविर में शरण लिए आपदा प्रभावित परवाड़ा गांव के लोग, प्रशासन द्वारा की जा रही भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था।
गोहर के राहत शिविर में शरण लिए आपदा प्रभावित परवाड़ा गांव के लोग, प्रशासन द्वारा की जा रही भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था।

गोहर, 6 जुलाई। जिला मंडी के उपमंडल गोहर में हालिया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन ने त्वरित राहत व्यवस्था करते हुए तीन राहत शिविर स्थापित किए हैं। कार्यवाहक एसडीएम स्मृतिका नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायत बाड़ा, स्यांज और जलशक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर बाड़ा में शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां कुल 9 परिवारों के 45 सदस्य शरण लिए हुए हैं।

शिविरों में राशन, कंबल, रसोई घर, पानी, दवाइयां और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। विश्राम गृह बाड़ा में रह रहे परवाड़ा गांव के परमानंद ने बताया कि 30 जून की रात भारी बारिश से उनका घर व डेयरी फार्म पूरी तरह बर्बाद हो गया। वे व उनका परिवार बाल-बाल बचे और अब राहत शिविर में हैं, जहां उन्हें प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है।

एसडीएम नेगी ने बताया कि अब तक ₹7 लाख की राहत राशि, 489 तिरपाल, 75 राशन किट और 45 कंबल वितरित किए गए हैं। निजी संस्थाएं जैसे क्रश चैरिटेबल ट्रस्ट, नेरचौक व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन आदि ने भी सहयोग प्रदान किया है।

प्रशासन ने जनता से आग्रह किया है कि यदि कोई नागरिक सहायता देना चाहता है तो वे सीधे एसडीएम कार्यालय के कानूनगो कृष्ण चंद से संपर्क करें। इस संकट की घड़ी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत कार्य में जुटा है।

Gohar, July 6: In response to the recent natural disaster in Mandi district’s Gohar sub-division, the local administration has established three relief camps to accommodate displaced families. Acting SDM Smritika Negi confirmed the setup of camps at Gram Panchayat Bada, Syanj, and the Inspection Cottage of the Jal Shakti Department in Bada. A total of 45 people from 9 families are currently residing in these camps.

The administration has ensured the provision of food kits, blankets, water, medicines, and cooking arrangements. Parwanand, a 40-year-old dairy farmer from Parwara village, shared that his house and farm were completely destroyed in the flash floods on June 30. He and his family narrowly escaped and are now receiving full support at the relief shelter.

So far, ₹7 lakh in relief, 489 tarpaulins, 75 ration kits, and 45 blankets have been distributed. Several private organizations including Crush Charitable Trust and Nerchowk Traders Association have contributed additional aid.

The SDM appealed to citizens wishing to donate essentials like clothes, utensils, and food to contact Kanungo Krishan Chand at the SDM office, Gohar (Mobile: 9418468350). The administration remains committed to standing by the affected during this challenging time.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment