best news portal development company in india

भाजपा प्रवक्ता ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

SHARE:

भारी बारिश से तबाह सड़कों का निरीक्षण करती जनता, सरकार की राहत विफलता पर भाजपा प्रवक्ता का तीखा हमला।
भारी बारिश से तबाह सड़कों का निरीक्षण करती जनता, सरकार की राहत विफलता पर भाजपा प्रवक्ता का तीखा हमला।
भारी बारिश से तबाह सड़कों का निरीक्षण करती जनता, सरकार की राहत विफलता पर भाजपा प्रवक्ता का तीखा हमला।

राजगढ़, 06 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के बीच राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि “आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर आम जनता पर कहर ढा रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते ढाई वर्षों में भारी मानसून से हुई तबाही के बावजूद सुक्खू सरकार प्रभावितों को उचित राहत नहीं दे सकी है। शर्मा ने कहा कि सड़कों की हालत बदहाल है, भूस्खलन से परिवहन ठप पड़ा है, और सरकार केवल बयानबाज़ी में व्यस्त है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार से मिली राहत राशि का सही उपयोग नहीं किया गया, न ही उसका हिसाब केंद्र को भेजा गया। इसके विपरीत भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर पर राशन और सामग्री लेकर मंडी व अन्य प्रभावित क्षेत्रों तक मदद पहुंचा रहे हैं।

मेला राम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केवल हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर मीडिया में दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सुक्खू सरकार को ‘विनाश की सरकार’ के रूप में जाना जाएगा

Rajgarh, July 6: Amid devastating floods, landslides, and cloudbursts across Himachal Pradesh, BJP Sirmaur district spokesperson Mela Ram Sharma has strongly criticized the Sukhvinder Singh Sukhu-led Congress government for failing in relief and rescue operations.

Sharma remarked, “While Lord Indra wreaks havoc from the sky, Sukhvinder is doing the same on the ground in Himachal.” He accused the government of being financially bankrupt and sleeping through a crisis that has left roads destroyed and transportation crippled.

He further alleged that no significant relief has reached victims, and the central government’s aid has not been properly utilized or accounted for. In contrast, BJP volunteers are actively transporting ration and essentials to the disaster-hit regions, particularly Mandi.

Sharma also criticized CM Sukhu for merely conducting aerial surveys for photo-ops without taking real responsibility. He claimed that the Sukhu administration will now be remembered as a “government of destruction” in Himachal Pradesh.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment