best news portal development company in india

गाहलियां विद्यालय में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते कमांडर कुलदीप सिंह

SHARE:

"गाहलियां विद्यालय में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते कमांडर कुलदीप सिंह"
"गाहलियां विद्यालय में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते कमांडर कुलदीप सिंह"
“गाहलियां विद्यालय में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते कमांडर कुलदीप सिंह”

कांगड़ा, 8 जुलाई।
धार पंचायत के निवासी और नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर कुलदीप सिंह ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन-तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

इस वर्ष जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनमें कक्षा 10वीं से प्रिया11वीं से कृतिका, और 12वीं से अभिषेक शामिल हैं। कमांडर कुलदीप सिंह वर्ष 2001 से लगातार विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित करते आ रहे हैं, जिससे छात्र शिक्षा के प्रति प्रेरित रहते हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को जीवन में सफल और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अनुशासन, परिश्रम और शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि विद्यार्थी समर्पण और लगन से पढ़ाई करें, तो उन्हें जीवन में कोई लक्ष्य कठिन नहीं लगता।

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय कुमार चौहान ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और कहा कि कमांडर सिंह जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व छात्रों के लिए आदर्श हैं, जो हर वर्ष अपने गांव और विद्यालय से जुड़कर बच्चों को आगे बढ़ने का उत्साह देते हैं।

इस अवसर पर स्कूल के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी अध्यापक राजीव डोगरा, शिक्षक नवनीत वालियाविकास चौधरी, और पंकज धलोरिया भी उपस्थित रहे।

Kangra, July 8.
Retired Naval Officer Commander Kuldeep Singh honoured the top-performing students of Government Senior Secondary School Gahlian in a felicitation event held in the school premises. He awarded ₹3000 each to the students who secured first position in classes 10th, 11th and 12th.

The recipients included Priya (10th), Kritika (11th), and Abhishek (12th). Commander Singh has been consistently providing monetary rewards to students since 2001 as part of his efforts to promote education and discipline among youth.

Addressing the students, he emphasized that discipline, dedication, and education are the pillars of a successful and responsible citizen. He encouraged students to strive hard in their studies and assured them that success follows hard work.

Acting Principal Ajay Kumar Chauhan expressed his gratitude and praised Commander Singh’s consistent involvement with the school and community. The event was attended by Media In-charge Rajeev Dogra, and teachers Navneet WaliaVikas Chaudhary, and Pankaj Dhaloria.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment