
केलांग, 9 जुलाई 2025।
लाहौल एवं स्पीति जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलओ सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना०) आकांक्षा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी मतदाता सूची पूर्व-संशोधन (Pre Revision) गतिविधियों के लिए बीएलओ की भूमिका को स्पष्ट करना और उन्हें घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने, पात्र मतदाताओं की पहचान करने एवं आवश्यक प्रपत्र भरने में दक्ष बनाना था।
प्रशिक्षण में बीएलओ को दिनांक 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलने वाले सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के संभावित मतदाताओं की पहचान, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और मृतक अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियों को हटाने जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रपत्र 6, 6A, 6B, 7 और 8 के प्रयोग, गलत प्रविष्टियों से बचाव, और अपंजीकृत नागरिकों की पहचान जैसे विषयों पर भी विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। बीएलओ को यह भी निर्देशित किया गया कि वे गैर-भारतीय नागरिकों को पंजीकरण से बाहर रखें तथा अपडेट की गई जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें।
प्रशिक्षण सत्र के अंत में बीएलओ की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए ऑनलाइन प्रश्नावली और गूगल फॉर्म्स के माध्यम से फीडबैक एकत्र किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार (निर्वाचन) पवन राणा, विकास कुमार (अधीक्षक ग्रेड-दो), निर्वाचन कानूनगो रजत बुशहरी, प्रोग्रामर बबीता, और सहायक प्रोग्रामर मनीष, सहित समस्त बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
Keylong, July 9, 2025:
A one-day training workshop for Booth Level Officers (BLOs) and BLO Supervisors was held at the Deputy Commissioner’s Conference Hall in Keylong. The event was chaired by SDM and Electoral Registration Officer Akanksha Sharma and focused on Pre-Revision activities for the upcoming voter list update.
The training highlighted door-to-door surveys scheduled from July 21 to August 21, 2025, the identification of eligible voters above 17 years, removal of deceased or relocated voters, and filling of Forms 6, 6A, 6B, 7 & 8.
BLOs were instructed to collect proper documentation, verify details online, avoid enrolling non-Indian citizens, and upload verified data to the election portal. An online assessment via Google Forms concluded the session.







