best news portal development company in india

हिम अकादमी में स्कॉलास्टिक बुक फेयर

SHARE:

हिम अकादमी में स्कॉलास्टिक बुक फेयर
हिम अकादमी में स्कॉलास्टिक बुक फेयर
हिम अकादमी में स्कॉलास्टिक बुक फेयर

हमीरपुर, 9 जुलाई 2025 | 
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के हीरानगर स्थित हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में स्कॉलास्टिक इंडिया के सहयोग से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तक प्रेम और पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना है। मेले का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्कॉलास्टिक इंडिया के प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि इस बुक फेयर में 1000 से अधिक प्रकार की पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें शैक्षणिक, प्रेरणात्मक, रोचक कहानियां, आत्मकथाएं, सामान्य ज्ञान, करियर मार्गदर्शन, पिक्चर बुक्स और एक्टिविटी बुक्स शामिल हैं। मेले में नर्सरी से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के बच्चों के लिए उपयुक्त साहित्य उपलब्ध है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि पुस्तकें किसी भी समाज का बौद्धिक आधार होती हैं और बच्चों में उन्हें पढ़ने की आदत डालना एक निवेश है जो उनका भविष्य उज्ज्वल बनाता है। उन्होंने स्कॉलास्टिक इंडिया की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बच्चों को डिजिटल माध्यमों से हटाकर पुस्तकों की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

विद्यालय प्रशासन ने स्कॉलास्टिक बुक फेयर को एक रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधि बताया जो विद्यार्थियों की बौद्धिक जिज्ञासा और रचनात्मकता को निखारने में सहायक सिद्ध होगी। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें चुनने के लिए प्रोत्साहित किया।

Hamirpur, July 9, 2025:
Him Academy Public School, Heera Nagar, inaugurated a three-day Scholastic Book Fair today with an aim to promote reading culture among students. The fair, which will continue till July 11, showcases over 1000 books ranging from academic to fiction, biographies, activity books, general knowledge, and picture books.

Principal Shashi Bala emphasized the importance of reading in shaping a responsible and intellectual society. Scholastic India representative Amit Kumar stated that the book fair is designed to make reading fun, accessible, and an integral part of students’ growth journey.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment