
नई दिल्ली | 9 जुलाई 2025
देशभर में हरित ऊर्जा और स्वच्छ यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए “Collab Engine” ईवी अभियान को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) से प्रेरित है और युवाओं के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की ओर जनजागरूकता बढ़ाने की ऐतिहासिक पहल है।
इस ईवी रोड यात्रा का उद्देश्य देश के 25 से अधिक शहरों को जोड़ते हुए 10,500 किमी की दूरी तय करना है। यह विश्व कीर्तिमान बनाने की दिशा में एक कदम है, जिसमें सबसे लंबी इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा दर्ज की जाएगी। इस दौरान टीम विभिन्न शहरों में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जनसंवाद और जागरूकता सत्र आयोजित करेगी।
इस मौके पर मंत्री अजय टम्टा ने कहा,
“युवाओं की यह पहल पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में देश के लिए प्रेरणादायक कदम है। सरकार ऐसी पहलों का स्वागत करती है और हरसंभव समर्थन देगी।”
Collab Engine की टीम ने जानकारी दी कि इस यात्रा में वे स्थानीय प्रशासन, एनजीओ, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभ, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs), और हरित ऊर्जा के महत्व पर विचार-विमर्श करेंगे।
New Delhi | July 9, 2025:
Union Minister of State for Road Transport and Highways Ajay Tamta flagged off the nationwide electric mobility and sustainability campaign “Collab Engine”, inspired by PM Modi’s Mission LiFE. The EV-led initiative will span over 10,500 km and 25+ cities, raising awareness on sustainable transport, clean energy, and SDGs.
During the campaign, the team will conduct public engagement sessions, workshops at schools and colleges, and collaborate with local authorities and youth to promote EV adoption and green lifestyle practices.







