
हमीरपुर | 09 जुलाई 2025 |
सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई गांवों में संपर्क टूट गया है, बाजार तबाह हो चुके हैं और सैकड़ों परिवारों का जीवन संकट में है। इन हालात में प्रेस क्लब हमीरपुर ने सराहनीय पहल करते हुए आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने का फैसला लिया है।
बुधवार को प्रेस क्लब हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष दिनेश कंवर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब दो दिनों में राहत सामग्री एकत्र कर एसडीएम गोहर के माध्यम से थुनाग क्षेत्र में भेजेगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केवल प्रशासन ही नहीं, समाज के सभी संवेदनशील वर्गों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।
महासचिव सुरेंद्र कटोच ने बताया कि सराज क्षेत्र में कपड़े, दवाइयां, अंडरगार्मेंट्स, टूथब्रश, साबुन, बूट-चप्पल आदि जरूरी वस्तुओं की सख्त ज़रूरत है। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए राहत सामग्री का एक बड़ा पैकेज तैयार किया जाएगा।
बैठक में विक्रम ढटवालिया, कपिल बस्सी, रणबीर सिंह ठाकुर, रजनीश शर्मा, राजकुमार सूद, अजय चौहान, रविंद्र कुमार, विजय कुमार, कमल कृष्ण, मीनाक्षी और पवन धीमान सहित प्रेस क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे और सहयोग की सहमति दी।
Hamirpur, July 10, 2025
After devastating floods and landslides disrupted life in Seraaj constituency, Hamirpur Press Club has taken a humanitarian step to provide aid to affected communities. In a meeting chaired by President Dinesh Kanwar, it was resolved that relief materials would be collected within two days and handed over to SDM Gohar for distribution in Thunag and nearby areas.
General Secretary Surender Katoch highlighted the urgent need for clothes, undergarments, medicines, shoes, toothbrushes, and soaps in the region. Club members have come together to gather and dispatch essential items, showcasing social responsibility in this crisis.







