best news portal development company in india

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगी रफ्तार, HUDCO ने चंबा को दी एक और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन

SHARE:

HUDCO द्वारा चंबा स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के साथ अधिकारीगण।
HUDCO द्वारा चंबा स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के साथ अधिकारीगण।
HUDCO द्वारा चंबा स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के साथ अधिकारीगण।

चंबा, 9 जुलाई 2025।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत जिला चंबा को दूसरी बार अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन भेंट की गई है। इस अत्याधुनिक मोबाइल उपकरण से चंबा के दूरदराज क्षेत्रों में टीबी रोगियों की शीघ्र स्क्रीनिंग और रोग नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि HUDCO द्वारा पहले दिसंबर 2024 में भी ऐसी एक मशीन जिला को प्रदान की गई थी, जिसके माध्यम से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान 8,512 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। इनमें से 1,224 व्यक्तियों के एक्स-रे असामान्य पाए गए और 42 नए टीबी मरीज पहचान में आए।

अब दूसरी मशीन के आगमन से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अभियान को और तेज़ गति से दूरदराज के गांवों में ले जाने में मदद मिलेगी। इस तकनीक के माध्यम से टीबी का प्रारंभिक चरण में पता लगाना आसान होगा और रोग की श्रृंखला को तोड़ा जा सकेगा।

डॉ. ठाकुर ने बताया कि अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की विशेषता इसकी कम वजन, उच्च गुणवत्ता और ऑन-स्पॉट रिपोर्टिंग क्षमता है, जो पर्वतीय जिलों में बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजनजिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. हरित पुरीचिकित्सा अधिकारी डॉ. कार्तिक पठानियाHUDCO के वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद शर्माप्रशिक्षु अधिकारी तरुण कुमारजन शिक्षा अधिकारी सी.आर. ठाकुर समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

Chamba, July 9, 2025 – HUDCO, under its CSR initiative, has donated a second ultra-portable handheld X-ray machine to Chamba district. This tool will play a crucial role in early TB detection and control in remote areas.

As per CMO Dr. Vipin Thakur, the previous machine helped screen over 8,500 people in distant locations, detecting 42 new TB cases. The newly added machine will help strengthen efforts under the TB Mukt Bharat Abhiyan, enabling rapid field-level diagnosis and treatment.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment