
कांगड़ा, 9 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल “अपना विद्यालय – स्कूल गोद लेने का कार्यक्रम” के अंतर्गत जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा (IAS) द्वारा गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगली का पुनः निरीक्षण किया गया। उपायुक्त महोदय की विद्यालय के प्रति निरंतर रुचि, छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता और समग्र विकास को लेकर उनकी गंभीरता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से संवाद किया और शैक्षणिक स्तर को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों से विषय से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर बच्चों ने आत्मविश्वास से दिया। उपायुक्त ने छात्रों को अनुशासन, समर्पण और नियमित अध्ययन का महत्व समझाते हुए कहा कि —
“आज के विद्यार्थी कल के राष्ट्र निर्माता हैं, और उन्हें विषयों की गहरी समझ के साथ अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों को भी समझना चाहिए।”
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे समसामयिक घटनाओं, विज्ञान, पर्यावरण और अपने आस-पास के सामाजिक बदलावों के प्रति जागरूक रहें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई “अपना विद्यालय” योजना न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास है, बल्कि यह बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का भी संचार करती है।
निरीक्षण के दौरान जिला उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) विकास महाजन, नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया और विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रमिला शर्मा उपस्थित रहीं। सभी ने उपायुक्त की नियमित भागीदारी को विद्यालय के लिए प्रेरणादायक बताया।
Kangra, July 9, 2025 – Under the Himachal Govt’s initiative “Apna Vidyalaya”, Deputy Commissioner Hemraj Bairwa visited the Government Senior Secondary School, Bagli, for an inspection. He engaged directly with students, assessed teaching quality, and emphasized discipline, knowledge, and awareness as keys to success.







