
बिलासपुर, 09जुलाई।
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सिहड़ा पंचायत में इन दिनों विकास कार्यों को लेकर श्रेय की राजनीति गरमाई हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनका वास्तविक श्रेय मौजूदा भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल को जाता है, न कि पूर्व कांग्रेस विधायक को।
मां बड़ोली देवी ग्राम विकास समिति सिहड़ा के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर और ग्रामीणों चमारूराम, प्रताप ठाकुर, श्यामलाल ठाकुर, रामानंद शर्मा सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ समर्थक गांव-गांव जाकर यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि विकास कार्यों में पूर्व विधायक की भूमिका रही है। जबकि, सच्चाई यह है कि त्रिलोक जमवाल के नेतृत्व में अब तक पंचायत को 46 लाख रुपये से अधिक की राशि विकास कार्यों के लिए आवंटित की जा चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि त्रिलोक जमवाल द्वारा विधायक निधि और अन्य विभागीय मदों से जो बजट पंचायत को मिला है, वह पूर्व विधायक के पूरे कार्यकाल से कहीं अधिक है। ग्रामीणों ने कांग्रेस समर्थकों द्वारा बीडीओ कार्यालय पर दबाव बनाकर कार्यों को बाधित करने की भी आलोचना की।
ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जनता अब जागरूक है और सस्ती लोकप्रियता की राजनीति में विश्वास नहीं करती। उन्होंने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों को सुझाव दिया कि यदि वे वास्तव में विकास के इच्छुक हैं, तो प्रदेश सरकार से फंड लाकर कार्य करें और फिर श्रेय लें। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी।
Bilaspur, July 10, 2025 – Locals from Sihda Panchayat have strongly objected to Congress supporters falsely claiming credit for ongoing development works. They affirmed that BJP MLA Trilok Jamwal is solely responsible for over ₹46 lakh worth of developmental funding in the area.







