best news portal development company in india

आपदा प्रभावित परिवारों से संवेदना व्यक्त करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

SHARE:

आपदा प्रभावित परिवारों से संवेदना व्यक्त करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
आपदा प्रभावित परिवारों से संवेदना व्यक्त करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
आपदा प्रभावित परिवारों से संवेदना व्यक्त करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

मंडी, 09 जुलाई।
भारी बारिश और बादल फटने से हिमाचल प्रदेश के मंडी, थुनाग, करसोग और धर्मपुर जैसे क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इन क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से संवाद किया।

नड्डा ने मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के सैंज पंगलियूर बागा गांव का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। यहां उन्होंने पुष्प राज और तिलक राज से मुलाकात की, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने माता-पिता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर प्रभावित व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है और पुनर्वास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए नड्डा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलें और सभी आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने थुनाग में राहत शिविरों, चिकित्सा सुविधाओं और राहत सामग्री वितरण का निरीक्षण भी किया। नड्डा ने प्रशासन को निर्देश दिए कि फंसे हुए लोगों को निकालने, अस्थायी आश्रय, भोजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी इस दौरे में नड्डा के साथ उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी हिमाचल पर आपदा आई है, जेपी नड्डा सबसे पहले राहत पहुंचाने आए हैं, यही उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जेपी नड्डा ने आश्वस्त किया कि जिन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग टूटे हैं, वहां जल्द मरम्मत का कार्य शुरू कर यातायात बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है, ऐसे समय में सरकार और समाज को मिलकर एकजुट होना चाहिए।

JP Nadda visits flood-affected areas in Himachal Pradesh, assures no effort will be spared in rehabilitation. The BJP national president interacted with victims in Mandi and instructed officials to intensify relief efforts.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment