best news portal development company in india

श्रीखंड महादेव यात्रा का शुभारंभ, बुद्धि सिंह ठाकुर ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

SHARE:

श्रीखंड महादेव यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाते चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर।
श्रीखंड महादेव यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाते चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर।
श्रीखंड महादेव यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाते चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर।

निरमंड, 11 जुलाई 2025 | 
विश्व की कठिनतम धार्मिक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। यह अत्यंत पवित्र यात्रा 23 जुलाई 2025 तक चलेगी, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। पहला जत्था आज प्रातः 5:30 बजे सिंहगाड़ बेस कैंप से रवाना हुआ।

इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक बुद्धि सिंह ठाकुर एवं जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को समुद्रतल से लगभग 18,500 फीट ऊंचे श्रीखंड महादेव शिवलिंग के लिए रवाना किया।

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। देश के कोने-कोने से आए शिवभक्त इस कठिनतम यात्रा के लिए पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ निकले।

बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक बेस कैंप पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, राजस्व विभाग, मेडिकल टीम और बचाव दल तैनात किए गए हैं। ट्रस्ट ने इस बार नियमों में परिवर्तन करते हुए निर्णय लिया है कि प्रति दिन अधिकतम 800 श्रद्धालु ही यात्रा पर भेजे जाएंगे ताकि व्यवस्था नियंत्रित रहे और सभी को सुरक्षित दर्शन मिल सकें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा मार्ग में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें। यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और आध्यात्मिक रूप से संपन्न बनाने के लिए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

The Shrikhand Mahadev Yatra 2025 began today with Milk Federation Chairman Buddhi Singh Thakur flagging off the first batch. With strict safety protocols and a cap of 800 pilgrims per day, this sacred pilgrimage will continue till July 23.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment