best news portal development company in india

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में नगर निगम ऊना को मिले 215 आवेदन, पात्र परिवार 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

SHARE:

पीएम आवास योजना के अंतर्गत नगर निगम ऊना में लाभार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया में जुटे अधिकारी।
पीएम आवास योजना के अंतर्गत नगर निगम ऊना में लाभार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया में जुटे अधिकारी।
पीएम आवास योजना के अंतर्गत नगर निगम ऊना में लाभार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया में जुटे अधिकारी।

ऊना, 11 जुलाई 2025 | 
नगर निगम ऊना क्षेत्र में गरीब एवं बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत अब तक 215 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 118 आवेदनों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर कार्य प्रगति पर है।

नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 2.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त नींव कार्य पूर्ण होने पर, दूसरी छत तक कार्य पूरा होने पर और तीसरी किस्त घर निर्माण पूरा होने पर दी जाती है।

उन्होंने बताया कि पात्र परिवार 31 जुलाई 2025 तक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नगर निगम के यूनिफाइड वेब पोर्टल या नजदीकी लोकमित्र केंद्र के माध्यम से किए जा सकते हैं।

पात्रता की शर्तें:

  • पति-पत्नी और अविवाहित बच्चों सहित पूरे परिवार के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए

  • परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

  • शहरी क्षेत्र में भूमि का स्वामित्व आवश्यक है।

जरूरी दस्तावेज:

  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

  • बैंक अकाउंट की कॉपी

  • भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र

  • शपथ पत्र

नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने पात्र परिवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन शहरी गरीब परिवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अब तक पक्के घर का सपना पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर परिवार के सिर पर छत हो और यह योजना उसी लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में बड़ा कदम है।

Under PMAY Urban 2.0, Una Municipal Corporation has received 215 applications, with 118 verified so far. Eligible families can apply online till July 31 to receive up to ₹2.5 lakh in three phases for house construction.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment