
मुख्यमंत्री ने जापान में होने वाली कराटे प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की की कामना
शिमला, 12 जुलाई।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर से जापान के ओसाका में होने वाली शिटोकाई गोजू-रियू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय भारतीय दल को रवाना किया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 23 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना न केवल इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के परिश्रम, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन और विजय की कामना की।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को अब 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार एशियन और पैरा-एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये, रजत को 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने युवाओं को खेलों और अनुशासित जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में सहायक होगा।
इस 20 सदस्यीय दल में 11 खिलाड़ी शिमला जिले के बाघी स्थित रूट्स कंट्री स्कूल से हैं, जबकि शेष खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय कराटे दल पांच वर्षों के अंतराल के बाद इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। दल के साथ मुख्य कोच सैन्सी अनिल कुमार जिश्टा और सहायक कोच सैन्सी हरि तमंग भी जापान जा रहे हैं।
इस अवसर पर रूट्स कंट्री स्कूल के संस्थापक सुनील रोहटा भी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों की मेहनत पर गर्व व्यक्त किया।
CM Sukhu Sends Off Indian Karate Team for Japan Competition, Wishes Success
Shimla, July 12:
Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu today flagged off a 20-member Indian karate contingent from his official residence Oak Over, headed to Osaka, Japan, to participate in the Shitokai Goju-Ryu Karate Championship scheduled from July 15 to 23, 2025.
Wishing the team all the best, the Chief Minister said that representing the country on such a prestigious international platform is a matter of pride for the athletes as well as for all Indians. He lauded the athletes for their dedication, hard work, and discipline, hoping for their best performance and success in the competition.
CM Sukhu reiterated the state government’s commitment to promoting sports and nurturing talent. He highlighted significant enhancements in cash incentives for medal winners to encourage better preparation and performance.
As per the revised policy, Olympic, Paralympic, and Winter Olympic gold medalists will now receive ₹5 crore, silver medalists ₹3 crore, and bronze medalists ₹2 crore. Similarly, in Asian and Para-Asian Games, the prize money has been increased to ₹4 crore for gold, ₹2.5 crore for silver, and ₹1.5 crore for bronze medalists.
The CM urged youth to incorporate sports and discipline in their lives, helping steer them away from drug abuse and social evils.
The 20-member team includes 11 players from Roots Country School, Baghi (Shimla) and others from various regions of Himachal and across India. This marks India’s return to this championship after five years. The team is accompanied by Head Coach Sensei Anil Kumar Zishta and Assistant Coach Sensei Hari Tamang.
Roots Country School Founder Sunil Rohta was also present during the send-off ceremony and expressed pride in the students’ achievements.







