best news portal development company in india

भटोली स्कूल की एसएमसी आम सभा संपन्न, 33 बच्चों को मिली नई वर्दियां, अभिभावकों ने जताया आभार

SHARE:

एसएमसी आमसभा में बच्चों को वर्दियां भेंट करते श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी
एसएमसी आमसभा में बच्चों को वर्दियां भेंट करते श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी
एसएमसी आमसभा में बच्चों को वर्दियां भेंट करते श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी

भटोली स्कूल की एसएमसी आम सभा संपन्न, 33 बच्चों को मिली नई वर्दियां, अभिभावकों ने जताया आभार

डलहौजी, 12 जुलाई।
शिक्षा खंड बनीखेत के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटोली में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की आम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सभा में समिति के सभी पदाधिकारी, अभिभावक, शिक्षकगण एवं स्थानीय समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभा की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती कमली देवी ने की। प्रारंभ में स्कूल के मुख्य शिक्षक रामकृष्ण ठाकुर ने उपस्थित सभी अभिभावकों व सदस्यों का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर हाल ही में संपन्न SA-1 परीक्षा के परिणामों और रिपोर्ट कार्ड पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिससे बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन अभिभावकों के साथ मिलकर किया जा सके।

सभा का मुख्य आकर्षण रहा श्री सनातन धर्म सभा ऐनन माता सभा द्वारा विद्यालय के लगभग 33 बच्चों को नई वर्दियां भेंट करना। बच्चों के चेहरे पर वर्दी पाकर खुशी देखते ही बनती थी। इस पुनीत कार्य के लिए संस्था की ओर से मुख्य संरक्षक उमेश नंदनअध्यक्ष शेर सिंह ठाकुरमहासचिव अशोक ठाकुर और उपाध्यक्ष देवराज ठाकुर उपस्थित रहे।

मुख्य शिक्षक रामकृष्ण ठाकुर ने श्री सनातन धर्म सभा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही सरकारी स्कूलों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर कनिष्ठ अध्यापक जोगिंदर कुमारअभिभावक प्रिया, सरोज, ममता, सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभा के अंत में श्री उमेश नंदन ने सभी अभिभावकों और बच्चों को जलपान भी करवाया और स्कूल के प्रति सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर भी जानकारी दी गई।

यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता और शैक्षणिक विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि समाज और विद्यालय जब एक साथ मिलकर कार्य करते हैं तो बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

SMC General Assembly Held at Bhatoli School, 33 Students Receive Uniforms

Dalhousie, July 12:
A general assembly of the School Management Committee (SMC) was successfully held at Government Primary School Bhatoli, under the Banikhet Education Block. The event saw enthusiastic participation from parents, committee members, and local community leaders.

The meeting was presided over by SMC Chairperson Mrs. Kamli Devi. Head Teacher Ramkrishna Thakur welcomed all attendees and shared updates on the school’s academic progress and activities. Special attention was given to the recent SA-1 examinations, with discussions held on students’ report cards and performance evaluations.

A major highlight of the assembly was the generous gesture by Shri Sanatan Dharm Sabha Aenan Mata Sabha, whose members presented new school uniforms to 33 children. The children were overjoyed to receive the uniforms, adding a sense of pride and equality to their school lives.

Representing the organization were Chief Patron Umesh NandanPresident Sher Singh ThakurGeneral Secretary Ashok Thakur, and Vice President Devaraj Thakur. Their contribution was deeply appreciated by both the school faculty and the parents.

Head Teacher Ramkrishna Thakur expressed heartfelt gratitude to the Sabha, emphasizing the importance of community participation in improving public education. Junior teacher Joginder Kumar and active parents like Priya, Saroj, and Mamta also contributed to the discussion.

The assembly concluded with refreshments served to children and parents, courtesy of Chief Patron Umesh Nandan. During this time, students were also given brief insights on moral values, discipline, and the importance of education.

This event stood as a powerful example of community-driven educational upliftment, where active involvement from social and religious organizations supports the holistic growth of children in rural areas.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment