best news portal development company in india

विधायक ग्रेवाल ने 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, बोले- हर वार्ड में विकास पहुँचाना प्राथमिकता

SHARE:

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और मेयर इंद्रजीत कौर।
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और मेयर इंद्रजीत कौर।
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और मेयर इंद्रजीत कौर।

लुधियाना, 13 जुलाई (राजकुमार शर्मा)।
लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करते हुए विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने आज करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर इंद्रजीत कौर विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 में लगभग 1 करोड़, वार्ड नंबर 11 में 1 करोड़ 45 लाख और वार्ड नंबर 13 में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का उद्घाटन किया गया। विधायक ग्रेवाल ने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार समग्र विकास और जनहित में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक वार्ड के लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं मिलें। मान सरकार द्वारा दिए गए चुनावी वादों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है।”

विधायक ग्रेवाल ने कहा कि राज्य सरकार की एक और ऐतिहासिक पहल हाल ही में सामने आई है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किसी भी अस्पताल में मिलेगा। यह योजना जल्द ही लागू की जाएगी और इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि लुधियाना का महानगर अब विकास और प्रगति की ऊँचाइयों को छू रहा है और शहर को एक स्मार्ट एवं स्वच्छ महानगर बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में जल, सीवरेज, रोशनी और सफाई की व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।

इस दौरान स्थानीय पार्षदों, निगम अधिकारियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने विधायक ग्रेवाल और मेयर का स्वागत किया और इलाके के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।३३

Ludhiana, July 13 (Rajkumar Sharma):
To give a further boost to infrastructural progress, MLA Daljit Singh Grewal (Bhola) today inaugurated road development projects worth approximately ₹3 crore in various wards of the Ludhiana East constituency. Mayor Principal Inderjit Kaur also graced the occasion.

The inaugurated projects include road constructions worth ₹1 crore in Ward 2₹1.45 crore in Ward 11, and ₹50 lakh in Ward 13. Addressing residents, MLA Grewal emphasized that Chief Minister Bhagwant Mann’s government is committed to ensuring world-class civic amenities for every citizen.

He said, “During the elections, we made guarantees to the people, and we are fulfilling them with utmost dedication. Today, development is reaching every corner of the constituency.”

He also announced a landmark healthcare scheme launched by the Punjab Government under which residents will receive free medical treatment up to ₹10 lakh in any hospital. This scheme, to be implemented soon, is expected to bring substantial relief to the common man.

Mayor Inderjit Kaur stated that Ludhiana is rapidly becoming a model city, with improvements in sanitation, lighting, water supply, and road infrastructure. She praised the corporation’s initiatives and assured residents that every ward will witness modern urban development.

Local councilors, officers from the municipal corporation, and hundreds of enthusiastic residents welcomed the dignitaries and appreciated the government’s efforts in uplifting public amenities.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment