
शिमला, 13 जुलाई — हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जनविरोधी फैसलों को “लीज”, “मर्ज”, “आउटसोर्सिंग” जैसी नई शब्दावली के पीछे छुपा रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय की सैकड़ों बीघा भूमि को निजी हाथों में देने का निर्णय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। इस फैसले के खिलाफ जनता ने आंदोलन किया, लेकिन सरकार ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
इसके बाद हिमाचल टूरिज्म डिपार्टमेंट के होटलों को भी निजी हाथों में देने का निर्णय चुपचाप कैबिनेट में लिया गया, जिसे 28 जून को पारित कर पब्लिक से छुपाया गया। डॉ. बिंदल ने सवाल उठाया कि सरकार निजीकरण की दिशा में क्यों बढ़ रही है, जबकि ये संस्थान राज्य की पहचान और विरासत हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्कूलों को बंद कर “मर्ज” बता रही है, जबकि असल में तालाबंदी की जा रही है। होटल “लीज पर देने” की बात कहकर बेचने की प्रक्रिया को छुपाया जा रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस की मंशा का पर्दाफाश करेगी।३३३३३
Shimla, July 13 — Himachal BJP President Dr. Rajeev Bindal has strongly criticized the Congress-led state government for making anti-public decisions under the veil of confusing terminology.
He said that hundreds of bighas of land from Palampur Agriculture University have been allocated to private entities without any public explanation. “Despite public protests, no answer has been provided as to why such a vital educational institution’s land was handed over,” said Dr. Bindal.
He also alleged that the state government has quietly passed a June 28 Cabinet decision to lease out key hotels under the tourism department, yet has withheld the notification from public view.
Bindal questioned why the government is aggressively pursuing privatization, while labeling decisions as “merger” or “leasing” to mask school closures and asset sales.
He accused CM Sukhu of selling state assets while using wordplay to avoid accountability. “This betrayal of public trust will not go unnoticed; BJP will take this issue to the people,” Bindal asserted.







