best news portal development company in india

हमीरपुर के रियांश बने मास्टर सीज़न-4 रनर-अप

SHARE:

लिटिल मिस्टर मास्टर सीज़न-4 के सेकेंड रनर-अप के रूप में सम्मान प्राप्त करते रियांश राणा।
लिटिल मिस्टर मास्टर सीज़न-4 के सेकेंड रनर-अप के रूप में सम्मान प्राप्त करते रियांश राणा।
लिटिल मिस्टर मास्टर सीज़न-4 के सेकेंड रनर-अप के रूप में सम्मान प्राप्त करते रियांश राणा।

शिमला, 13 जुलाई — शिमला के कालिबाड़ी हॉल में आयोजित “लिटिल मिस्टर एंड मिस मास्टर सीज़न-4” का ग्रैंड फिनाले प्रतिभाओं की रंगारंग प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन गुरु इवेंट कंपनी द्वारा किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश भर से आए बच्चों ने मंच पर अपनी कला, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में हमीरपुर के वार्ड नंबर 13, तरोपका निवासी रियांश राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। उनकी प्रस्तुतियों ने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। रियांश का मंच संचालन, पोशाक चयन और आत्मविश्वास ने उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग बनाया।

आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतिभाशाली विजेताओं को आगे चलकर मॉडलिंग, टीवी, फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में विशेष मौके दिए जाएंगे। यह मंच नन्हें कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का सशक्त जरिया बन रहा है।

हमीरपुर में रियांश की इस सफलता पर परिवार, शिक्षक और स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। रियांश ने यह साबित किया कि छोटे शहरों से भी बड़े मंचों पर सफलता हासिल की जा सकती है।

Shimla, July 13 — The grand finale of “Little Mister and Miss Master Season-4” was held at Kalibari Hall, Shimla, organized by Guru Event Company. Talented children from across Himachal Pradesh participated, showcasing their confidence, creativity, and stage presence.

Among them, Riyansh Rana from Ward No. 13, Taroopka, Hamirpur, stood out with his impressive performance and was awarded the Second Runner-Up title. His confidence, elegant presentation, and stage coordination won the hearts of both judges and audience.

Organizers announced that the winners will be offered future opportunities in modeling, fashion shows, television, and films, helping young talents explore new career paths at an early age.

Riyansh’s achievement has brought joy to Hamirpur and the surrounding region. Locals, family members, and teachers have celebrated his success as an inspiration for children from small towns aiming for big dreams.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment