
बिलासपुर, 13 जुलाई।
मण्जुषा सहायता केंद्र, कलोल लगातार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहायता कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभा रहा है। इसी कड़ी में आज एक और प्रेरणादायक पहल करते हुए केंद्र ने गांव गुरनाड़ी भड़ोलियां की तनु देवी को कॉलेज शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी।
तनु के पिता मनोहर लाल सीमित संसाधनों के साथ पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। तनु ने हाल ही में झंडूता कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उसकी शिक्षा रुक सकती थी। यह जानकारी कैप्टन ज्ञान चंद धीमान द्वारा केंद्र को दी गई, जिन्होंने तनु को सहायता के लिए भेजा।
केंद्र के अध्यक्ष कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने तनु को ₹4000 का चेक सौंपा और भविष्य में भी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए और समाज को भी ऐसे प्रयासों में भागीदारी निभानी चाहिए। यह पहल एक ग्रामीण क्षेत्र की बेटी के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई है।
Bilaspur,13 july.
The Manjusha Sahayata Kendra, Kalol, has once again extended a helping hand to support education for the underprivileged. In its latest initiative, the center provided financial assistance to Tanu Devi, daughter of Manohar Lal, a resident of Gurnadi Bhadoliya village.
Tanu, who recently got admission to Jhanduta College, was facing financial hurdles due to her family’s weak economic condition. Her father, raising five children with limited resources, was concerned about continuing her education.
The situation was brought to light by Captain Gyan Chand Dhiman, who directed the family to the center. Upon review, Colonel Jaswant Singh Chandel, President of the center, handed over a cheque of ₹4000 to Tanu and assured her of future support if needed.
Colonel Chandel emphasized that no girl’s education should be hindered due to poverty, and appealed to society to join in such noble efforts. The initiative brings hope to students from remote areas lacking basic amenities.







