
लुधियाना,13 जुलाई।
पार्क अस्पताल, मोहाली में रोबोटिक गायनोकॉलोजी सर्जरी डायरेक्टर डॉ. प्रीति जिंदल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि “रोबोटिक सर्जरी जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है।” उन्होंने बताया कि रोबोट की सहायता से सर्जन अधिक सटीकता, स्थिरता और बेहतर निपुणता के साथ कार्य कर सकते हैं, जो पारंपरिक सर्जरी से संभव नहीं है।
डॉ. जिंदल ने बताया कि 3D विजन तकनीक सर्जनों को बेहतर विजुअल एक्सेस देती है और यह शरीर के कठिन भागों तक आसानी से पहुंच प्रदान करती है। इससे सर्जिकल परिणाम बेहतर होते हैं और रोगियों की रिकवरी तेज होती है।
जनरल सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विमल विभाकर ने कहा कि इस तकनीक से मरीज को कम रक्तस्राव, कम संक्रमण और कम दर्द का अनुभव होता है।
पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ (नॉर्थ) आशीष चड्ढा ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 60,000 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जाती हैं, लेकिन प्रशिक्षित रोबोटिक सर्जनों की संख्या 1,000 से कम है। इसलिए, पार्क हॉस्पिटल अब युवा गायनेकोलॉजिस्ट के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है।
Ludhiana,13july.
During a press conference held on Sunday, Dr. Preeti Jindal, Director of Robotic Gynaecology Surgery at Park Hospital, Mohali, emphasized that robotic surgery is transforming complex surgical procedures by enhancing precision, control, and visualization.
She stated that robotic-assisted arms provide greater stability and dexterity than human hands, enabling surgeons to reach deep areas with enhanced accuracy. The 3D vision system gives a more detailed view of the operating area, ensuring better outcomes and quicker recovery for patients.
Dr. Vimal Vibhakar, Senior Consultant of General Surgery, highlighted the patient benefits, including less blood loss, reduced infection risk, shorter hospital stay, and minimal scarring due to smaller incisions.
Ashish Chadha, Group CEO-North of Park Hospitals, revealed that over 60,000 robotic surgeries are performed annually in India, but there are fewer than 1,000 trained robotic surgeons. To bridge this gap, Park Hospitals will soon launch robotic surgery training programs for young gynaecologists.







