
पेयजल योजनाओं की बहाली के लिए जलशक्ति विभाग पूर्ण रूप से सजग: मुख्य अभियंता
मंडी, 15 जुलाई।
हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ की आपदा से बुरी तरह प्रभावित सराज क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य अभियंता उपेंद्र वैद्य ने जानकारी दी कि मंडल थुनाग के अंतर्गत कुल 241 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे 81 ग्राम पंचायतें प्रभावित हुईं। इनमें से 167 योजनाएं अस्थायी तौर पर चालू कर दी गई हैं।
मुख्य अभियंता ने बताया कि अब तक 20 पंचायतों को पूरी तरह और 61 पंचायतों को आंशिक रूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। सात प्रमुख उठाऊ पेयजल योजनाओं में से एक को अस्थायी तौर पर पुनः संचालित किया जा चुका है, जिससे सात पंचायतें लाभान्वित हो रही हैं। शेष छह योजनाओं में पंप हाउस, ट्रांसफार्मर और पाइपलाइन को भारी नुकसान हुआ है।
हालांकि इन जटिल परिस्थितियों में भी विभाग ने 140 ग्रेविटी स्कीम्स की मरम्मत कर 44 पंचायतों में आंशिक जलापूर्ति सुनिश्चित की है। थुनाग मंडल के 339 हैंडपंप भी सक्रिय हैं, जो जल संकट को कम करने में मदद कर रहे हैं। जैसे ही सड़क और बिजली आपूर्ति बहाल होती है, जल योजनाओं की मरम्मत कार्य में और तेजी लाई जाएगी।
Jal Shakti Department Committed to Restoring Drinking Water Schemes in Seraaj: Chief Engineer
Mandi, July 15:
Following the recent disaster triggered by heavy rains and flash floods, the Jal Shakti Department is working tirelessly to restore drinking water supply in the severely affected Seraaj region. According to Chief Engineer Upendra Vaidya, 241 water supply schemes under Thunag division were badly damaged, affecting 81 gram panchayats.
Out of these, 167 schemes have been temporarily restored. As a result, 20 panchayats now have full access to water, while 61 have partial supply. Among the seven major lift water schemes, one has been made temporarily operational, benefitting seven panchayats. The remaining six schemes have suffered severe damage, including submerged transformers, pump houses, and damaged pipelines.
Despite challenges, the department has repaired 140 gravity-based schemes to ensure partial supply in 44 panchayats. Additionally, 339 hand pumps under Thunag division are functional and supporting local water needs. With restoration of roads and power lines, repair and revival of remaining schemes will accelerate in the coming days.







