best news portal development company in india

ऊना से मंडी भेजी गई राहत सामग्री

SHARE:

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राहत सामग्री से भरे वाहन को रवाना किया।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राहत सामग्री से भरे वाहन को रवाना किया।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राहत सामग्री से भरे वाहन को रवाना किया।

मंडी के बाढ़ प्रभावितों के लिए ऊना से राहत सामग्री रवाना

ऊना, 15 जुलाई।
बाढ़ से प्रभावित मंडी जिले के सिराज क्षेत्र के पीड़ितों की सहायता के लिए ऊना जिले ने एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल करते हुए राहत सामग्री भेजी है। हरोली ब्लॉक उद्योग संघ, टाहलीवाल द्वारा एकत्र की गई राहत सामग्री से भरा वाहन सोमवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि इस तरह की पहलें आपदा के समय समाज की एकता, संवेदना और सहयोग की भावना को प्रकट करती हैं। उन्होंने हरोली ब्लॉक उद्योग संघ की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता की प्रशंसा की और कहा कि संकट के समय में इस प्रकार के सामूहिक प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं।

उन्होंने जिला के अन्य संगठनों और नागरिकों से भी आगे आकर राहत कार्यों में भाग लेने की अपील की ताकि पीड़ितों तक शीघ्र सहायता पहुंचाई जा सके।

गौरतलब है कि ऊना जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और औद्योगिक प्रतिष्ठान मिलकर मंडी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। यह पहल सामाजिक सहयोग की सशक्त मिसाल है, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी।

Relief Material Sent from Una to Flood-Hit Mandi Families

Una, July 15:
In a commendable humanitarian gesture, Una district has sent essential relief supplies to flood-affected families in the Seraj region of Mandi district. The relief material, collected by the Haroli Block Industries Association, Tahliwal, was flagged off by Una Deputy Commissioner Jatin Lal on Monday.

Speaking at the occasion, DC Jatin Lal appreciated the association’s sense of social responsibility and commitment during times of crisis. He emphasized that such community-driven initiatives reflect society’s unity, compassion, and strength during natural disasters.

He further urged other local organizations and citizens to step forward and contribute to relief efforts so that the affected families receive timely support and assistance.

It is worth noting that the Una district administration, along with industrial units and social organizations, is actively engaged in sending aid to the disaster-hit areas of Mandi. This initiative showcases a strong spirit of cooperation and support that will help provide much-needed relief to hundreds of displaced families.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment